न्यूयॉर्क शहर में हाल ही में एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना घटी, जिसमें एक स्पेनिश परिवार के सभी छह सदस्य अपनी जान गंवा बैठे। यह हादसा 10 अप्रैल 2025 को अपराह्न लगभग 3:15 बजे हुआ, जब बेल 206 मॉडल का हेलीकॉप्टर हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दो टुकड़ों में विभाजित हो गया हेलीकॉप्टर
अमेरिका में हाल फिलहाल कई विमान दुर्घटनाएं हुई हैं. मैनहट्टन के पास हडसन नदी में हेलीकॉप्टर के गिरने की घटना नवीनतम है. ये दुर्घटना कैमरे में कैद हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर मध्य हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गिरने के बाद दो टुकड़ों में विभाजित हो गया. सोशल मीडिया पर कई डरावने वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हेलीकॉप्टर बिखर गया और पानी में गिर गया.इस हासदे के तुरंत बाद बचाव दल पहुंच गया. सभी छह लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना को न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने दुखद बताया है.
BREAKING VIDEO: Moment of deadly helicopter crash in the Hudson river; 4 people were reportedly on-board
— Breaking911 (@Breaking911) April 10, 2025
pic.twitter.com/UKjocg6dmb
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों का जल्द ही पता लगाया जाएगा. न्होंने दुर्घटना के फुटेज को भयावह बताया. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुर्घटना के फुटेज भयावह हैं. ईश्वर पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों को साहस दें. परिवहन सचिव सीन डफी और उनके कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं.
अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में कहा कि बेल 206 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और न्यूयॉर्क शहर में हडसन नदी में डूब गया. एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इसकी जांच करेंगे. बता दें कि हडसन नदी एक व्यस्त शिपिंग रुट है और इसमें काफी भीड़ रहती है. ये संयोग ही था कि हेलीकॉप्टर किसी दूसरे जहाज पर नहीं गिरा.















