मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

मुजफ्फरनगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूजडू, सरवट और खालापार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. तेवतिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में और अधिक गुणवत्ता लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की। साथ ही निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित हों और पूरी निष्ठा व लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु साफ-सफाई और संसाधनों के सुव्यवस्थित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts