नवरात्र पर बांदा रोटी बैंक ने ग्रामीणों को बांटे कपड़े, किया जनजागरूकता अभियान

नवरात्र के पावन अवसर पर बांदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा ग्राम चिल्ली, ब्लॉक बड़ोखर, तहसील बांदा में जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें, जूते-चप्पल, पर्स आदि वितरित किए गए। यह वितरण ग्राम प्रधान अशोक कुमार प्रजापति की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा व सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज के संरक्षण में तथा सचिव मोहम्मद इदरीश की अध्यक्षता और सदस्य महेन्द्र पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला महामंत्री रिया खान द्वारा ग्रामीणों को नशामुक्ति, जल संरक्षण और उनके कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक भी किया गया। कपड़े और अन्य सामग्री पाकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी मोवशमीम, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कोषाध्यक्ष इरफान खान, महामंत्री मोहम्मद अज़हर, शाखा प्रमुख मोहम्मद हामिद, नग्गो खातून, राबिया खान, नेहा खातून समेत कई पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

4o

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts