माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर हंगामा: इजराइली सेना को AI तकनीक दिए जाने पर कर्मचारियों ने किया विरोध

माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ समारोह उस वक्त विवादों में घिर गया, जब वॉशिंगटन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने इजराइली सेना को एआई तकनीक की आपूर्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी के एआई डिवीजन के CEO मुस्तफा सुलेमान जैसे ही सह-संस्थापक बिल गेट्स और पूर्व CEO स्टीव बाल्मर के साथ AI प्रोडक्ट्स और उनके अपडेट्स की जानकारी दे रहे थे, तभी कुछ कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह विरोध उस रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ जिसमें माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इजराइली डिफेंस फोर्स को एआई तकनीक मुहैया कराने का दावा किया गया था। फलस्तीन समर्थकों और मानवाधिकार संगठनों ने इस कदम की आलोचना की है, जिससे टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के इस रुख को लेकर गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts