उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे हथियार लेकर खुद प्रशिक्षण मैदान में उतरे और स्नाइपर राइफल से निशाना लगाते नजर आए। सरकारी मीडिया की ओर से जारी की गई तस्वीरों और रिपोर्टों में दिखाया गया कि किम जोंग ने सैनिकों के साथ मिलकर फायरिंग अभ्यास किया और अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों का मानना है कि किम का यह कदम देश की सैन्य शक्ति और व्यक्तिगत नेतृत्व क्षमता दिखाने की रणनीति का हिस्सा है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा में बना हुआ है।























































