संचारी रोगों के संक्रमण से बचाव की दी गई जानकारियां

बबेरू/बाँदा। विकासखंड बबेरू एडीओ पंचायत राजेश कुमार पटेल द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्पर जिसमे 1 अप्रैल से संचारी रोग अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत मियांबरौली व पून से किया गया था। उसी के तहत आज भी कई ग्राम पंचायतो मे अभियान चलाया गया ततक्रम मे संचारी रोगों के संक्रमण से बचाव हेतु संचारी रोग अभियान के तहत ग्राम पंचायत मझिला सहित कई ग्राम पंचायतो मे चलाया गया गया जहां एडीओ पंचायत ने अपनी उपस्थिति मे कामपोजिट विद्यालय का निरिक्षण किया और विद्यालयों की साफ सफाई और पठन पाठन को देखा गया और सुधारने के लिए निर्देशित किया गया आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई,

जल भराव वाले गडढ़ों की भराई, एंटी लारवा का छिड़काव और चुना का बुरकाव आदि कार्य गांव की जनता को संचारी रोगों के संक्रमण से बचाया जा सके इस दौरान एडीओ पंचायत ने बताया की सफाई कर्मचारियों का कैंप लगाकर विकास खंड के सभी गांव में यह अभियान चलाया जाएगा और मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह सहित सफाई कर्मियों की उपस्थिति भी जांची जाएगी वही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts