जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील सदर के रोहाना क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और होम्योपैथी अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी वार्डों की जांच के साथ दवाइयों के स्टॉक और उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके बाद स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। कक्षाओं में चल रही शिक्षा प्रणाली और पाठ्यक्रम की समीक्षा की गई। सभी शिक्षकों और स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण और त्रुटि-रहित शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
होम्योपैथी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं और दवाइयों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मरीजों को दवाइयां देने से पहले उनकी एक्सपायरी डेट जांचने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अंत में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया गया।















