रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

बांदा। महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में केंद्रीय रामनवमी महोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी ने की। समिति के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि आगामी 6 अप्रैल को भगवान राम के जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाएं।

महामंत्री अभिषेक पांडे ने बताया कि 30 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी महोत्सव की तैयारियों और विभिन्न समस्याओं को लेकर 27 मार्च को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अमित सेठ भोलू ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए 5 अप्रैल को शाम 4 बजे रामलीला मैदान से एक बाइक रैली एवं जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी राम भक्तों को आमंत्रित किया गया है।

कोषाध्यक्ष सनी धुरिया ने कहा कि समिति के सभी सदस्य अभी से शहर को भगवा रंग में रंगने का कार्य करें और हर घर में झंडा लगाने की व्यवस्था करें। संरक्षक गोपाल चंद्र अवस्थी ने सुझाव दिया कि शोभायात्रा में सभी लोग एक समान ड्रेस में रहें और अनुशासन का पालन करें। महेंद्र धुरिया शंभू ने सभी राम भक्तों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने मोहल्लों से शोभायात्रा निकालकर रामलीला मैदान पहुंचें।

बैठक में शशि भूषण द्विवेदी, राजू भैया, महेंद्र धुरिया, शंभू नारायण धुरिया, अभय प्रताप प्रिंस, डॉक्टर रमाशंकर राजपूत, संजीव सिंह बबलू, नईम नेताजी, राजेश गुप्ता सहित समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts