कश्यप समाज ने मनीष चौधरी में जताया विश्वास, समाज के उत्थान के लिए मिलकर करेंगे कार्य

मुजफ्फरनगर। सामाजिक समस्याओं के समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को अब कश्यप समाज का समर्थन मिला है। समाज के लोगों ने उनके साथ मिलकर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का निर्णय लिया है। इससे पहले, कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोग भी वरिष्ठ पदाधिकारियों की वसूली नीति से परेशान होकर मनीष चौधरी के साथ जुड़ चुके हैं।

शहर के मोहल्ला बंजारान में भगवान महर्षि कश्यप चौक समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कश्यप और प्रभारी राधेश्याम कश्यप के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनीष चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। बैठक में समाज की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई। नवीन कश्यप ने कहा कि मनीष चौधरी अपनी टीम के साथ मिलकर हर वर्ग और समुदाय की आवाज उठाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अब समाज ने निर्णय लिया है कि सामाजिक उत्थान के लिए सभी लोग एकजुट होकर मनीष चौधरी के साथ एक टीम के रूप में कार्य करेंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर महर्षि कश्यप चौक, काली नदी पुल, शामली रोड पर हवन के बाद दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मनीष चौधरी ने भगवान महर्षि कश्यप चौक समिति के सभी पदाधिकारियों, समाज के युवाओं और अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर समाज को नई दिशा और दशा देने का प्रयास करना होगा। खासतौर पर युवाओं को दिग्भ्रमित होने से बचाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग समाज को बदनाम कर रहे हैं या धार्मिक आस्था को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी समाज को साथ लेकर संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके पर नवीन कश्यप, मिंटू कश्यप, रजत कश्यप, अंजलि कश्यप, ज्योति कश्यप, मनीष कश्यप, मुकेश कुमार, मंजू कश्यप, राधेश्याम कश्यप, शिवांशु कश्यप, दक्ष कश्यप, उषा कश्यप, सरोज कश्यप, अमित कश्यप, गीता, रीना, फूल कली, सुनीता, संतोष, सुनीता रानी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts