लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीतिश सचदेवा ने छात्रों को उनके विधिक अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी।

उन्होंने आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में बताया और समझाया कि अभिभावकों के न्यायालय में प्रचलित विवादों का निस्तारण सरल व त्वरित तरीके से लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। इसमें बैंक, यातायात, विद्युत, जमीनी विवाद और घरेलू हिंसा जैसे मामलों का निपटारा आपसी समझौते से किया जाता है।

मुख्य अतिथि ने साइबर क्राइम को लेकर छात्रों को सतर्क किया और बताया कि अनावश्यक लिंक या एप डाउनलोड न करें, किसी अजनबी के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, बैंक पासवर्ड और ओटीपी किसी को न बताएं। छात्राओं को सलाह दी गई कि यदि वे फेसबुक पर अपनी डीपी लगाती हैं, तो उसे प्रोफाइल लॉक करें।

इसके बाद, मुख्य अतिथि ने विद्यालय में जूनियर विंग की स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य अखिलेश ने अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी विद्यालय में आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और पैरालीगल वॉलंटियर धनीराम व गौरव मालिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts