नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक घायल

अलवर – अरावली विहार थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर के पास नशे में धुत कार चालक ने गलत साइड से आकर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी सचिन बलाई अपने साथी सूरज के साथ बाइक पर सवार होकर बोर्ड परीक्षा देने अलवर आ रहा था। इसी दौरान विवेकानंद नगर के पास अचानक गलत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक नशे में था और उसकी कार में शराब की बोतल भी रखी हुई थी। हादसे में घायल दोनों युवकों को तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts