मुजफ्फरनगर में 15वें वित्त आयोग को लेकर बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर में 15वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित कार्यों को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की। बैठक में जनपद के 10 निकायों से कुल 287 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनका कुल अनुमानित बजट 7069 लाख रुपये रहा। इन प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-निविदा के माध्यम से कार्यों को तय समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य शुरू होने से पहले, कार्य प्रगति के दौरान और कार्य पूर्ण होने के बाद की तस्वीरें रिकॉर्ड में रखी जाएं। सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के चेयरमैन के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने संपत्ति रजिस्टर बनाए जाने और इसे नियमित रूप से प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी और चेयरमैन शाहिद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts