तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और उप जिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने का आदेश दिया गया।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयावधि में समाधान किया जाए। विशेष रूप से महिला अपराध संबंधी मामलों की जांच को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार जानसठ सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts