मुजफ्फरनगर: दबंगों ने पीड़ित महिला का मकान जेसीबी से गिराया, परिवार बेघर

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में दबंगों द्वारा एक पीड़ित महिला जाहिदा के मकान को जबरन जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि गांव के ही अलीशेर और उसके पुत्र जावेद ने जाहिदा पर मकान को अपने नाम करने का दबाव बनाया और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता जाहिदा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसने अपने देवर अलीशेर से शाहपुर रोड पर स्थित जमीन खरीदी थी और वहां मकान बना लिया था। तीन दिन पहले अलीशेर और जावेद ने धमकी दी थी कि यदि मकान उनके नाम नहीं किया गया तो उसे गिरा दिया जाएगा। 13 मार्च की रात को जब जाहिदा घर पर नहीं थी, तब आरोपियों ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर जेसीबी मशीन से मकान को ध्वस्त कर दिया।मकान टूट जाने के बाद पीड़ित परिवार सड़क पर आ गया है। जाहिदा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts