मोदी सरकार ने असम में बहाल किया शांति, अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला

गृह मंत्री अमित शाह ने असम में स्थिरता लाने के लिए मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि असम, जो कभी उग्रवाद और हिंसा की आग में झुलसता था, आज स्थिरता और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की सख्त नीतियों और शांति वार्ताओं के चलते राज्य में उग्रवादी गतिविधियां खत्म हो रही हैं।

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दशकों तक इस राज्य को अराजकता और अस्थिरता में बनाए रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार रही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने शांति समझौतों के जरिए असम में उग्रवाद को खत्म करने का प्रयास किया, जिससे राज्य के नागरिकों को एक सुरक्षित और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिला।गृह मंत्री ने बताया कि सरकार ने बोडो, कार्बी और अन्य विद्रोही संगठनों के साथ सफल वार्ताएं कीं, जिससे हजारों उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में लौटे। उन्होंने कहा कि असम में निवेश बढ़ा है, रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं और राज्य अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।असम की जनता ने भी मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है और हाल के वर्षों में शांति की बहाली को सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गृह मंत्री ने इस अवसर पर असम के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी राज्य की सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts