आगामी पर्व-त्यौहारों, जैसे होली, रमजान और ईद, को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जनपद में सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने शाहपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मुख्य बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस बल को सतर्क रहने, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर दीपक चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।















