मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने होली के अवसर पर झुग्गियों में रहने वाले खानाबदोश परिवारों के साथ पर्व मनाया। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को गुजिया खिलाई, रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी वह अपने कर्मचारी और साधनहीन बच्चों के साथ होली मना रहे हैं। उनकी टीम इन परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों को यह संदेश दिया कि त्योहार सभी के लिए समान होते हैं और हर किसी को इन्हें खुशी के साथ मनाना चाहिए।
होली के इस मौके पर उन्होंने बच्चों को रंग के पैकेट और गुजिया भी वितरित की। खास बात यह रही कि आज उनका जन्मदिन भी था। इस बार होली और उनका जन्मदिन एक ही दिन पड़ा, जो 52 साल में पहली बार हुआ। बच्चों ने गुलाल लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और होली के इस खास अवसर को और भी यादगार बना दिया।















