यूपी पुल‍िस स‍िपाही भर्ती का फाइनल र‍िजल्‍ट जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

कैसे देखें रिजल्ट:

  1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. सबमिट करने पर, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।

कट-ऑफ मार्क्स:

  • अनारक्षित (जनरल): 225.75926
  • ओबीसी: 216.58607
  • ईडब्ल्यूएस: 209.26396
  • एससी: 196.17614
  • एसटी: 170.03020

महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत कट-ऑफ इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (जनरल): 212.11992
  • ओबीसी: 200.95709
  • ईडब्ल्यूएस: 193.20711
  • एससी: 180.09816
  • एसटी: 146.62768

आगे की प्रक्रिया:

चयनित उम्मीदवारों के लिए कुल 9 महीने की प्रशिक्षण प्रक्रिया होगी। पहले एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (JTC) सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी, इसके बाद शेष 8 महीने की आधारभूत ट्रेनिंग अन्य केंद्रों पर होगी।जो उम्मीदवार इस बार चयनित नहीं हो पाए हैं, उनके लिए आगामी महीनों में 30,000 नई भर्तियां शुरू होने की संभावना है, इसलिए वे अपनी तैयारी जारी रखें

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts