रामगढ़ में धूमधाम से मनी होली, बच्चों और शिक्षकों ने जमकर खेली रंगों की होली

अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में होली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेड़ी रोड स्थित पेंग्विन किड्स एकेडमी में नन्हे बच्चों ने होलिका दहन किया और डीजे की धुनों पर रंग-गुलाल के साथ होली खेली। बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और खुशी के इस अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर राहुल सिंह फोगाट, प्रिंसिपल गीतिका फोगाट सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पुष्प वर्षा और गुलाल के रंगों से एक-दूसरे का स्वागत किया।

रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम बगड़ राजपूत स्थित सनराइज विश्वविद्यालय में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधि विभाग की HOD हरप्यारी महला सहित दीपक यादव, धर्मेंद्र, भास्कर, रौनक, राहुल, पूजा, डॉक्टर मिनेश जैन, सूचिका, पूनम, अनिल सैनी, राकेश शर्मा, शेर सिंह, टेकचंद, अभिलाष सर, KD सर और संदीप ने मिलकर रंगों की खुशियाँ बांटी। सभी ने एकजुट होकर होली के इस पावन पर्व का आनंद लिया और उत्सव को यादगार बनाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts