सनराइज विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

अलवर के रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम बगड़ राजपूत में स्थित सनराइज विश्वविद्यालय में 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान देना था।

इस अवसर पर महिला छात्रों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न कार्यशालाएँ, सेमिनार और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय ने महिला छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए एक पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया, जिससे छात्राओं को प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण नाथ पांडे रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विधि विभाग की प्रमुख हरप्यारी महला, पूजा, प्रीति, धर्मेंद्र, सविता, प्रिया, HR विभाग के केडी सर, राकेश शर्मा और अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन विश्वविद्यालय समुदाय में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts