अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर महिला शक्ति सम्मान समारोह और कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्षों के सफल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग, जनपद मुजफ्फरनगर के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी अतिथियों और अधिकारियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस समारोह में पुलिस विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त एनआरएलएम, महिला थाना प्रभारी, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की प्रधानाचार्य और वन विभाग की अधिकारी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने मनमोहक और आकर्षक गीत, कविता, भजन, गाने आदि की प्रस्तुतियां दीं, जिनका अतिथियों और अधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर पोस्को एक्ट 2013 और पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना और स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी गई और इस संबंध में पंपलेट्स व हैंडबिल्स वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों को सम्मान प्रतीक व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के डॉ. राजीव कुमार ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “एक दिन नारी के नाम”, “पुरुषों द्वारा महिलाओं का सम्मान”, “शक्ति संवाद”, “पढ़ेगी बेटी-बढ़ेगी बेटी”, “महिला बाजार”, “लाडली रक्षा अभियान”, “सशक्त नारी-सुरक्षित समाज”, “सशक्तिकरण चित्र प्रदर्शनी” और “स्वस्थ नारी-सशक्त नारी” जैसे विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिला सम्मान समारोह में पुलिस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास पुष्टाहार विभाग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई महिलाओं को सम्मान पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, शानदार प्रस्तुति देने वाली महिलाओं का भी फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीना त्यागी, हेमलता, सचिन कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, नाथीराम और मौ. आरिफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts