मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने थाना रतनपुरी में नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्ता पूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। बैठक में अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।















