शासन के निर्देशानुसार जनपद में संचालित बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को साथ लेकर के. के. जैन इंटर कॉलेज खतौली, मुजफ्फरनगर में संचालित बोर्ड परीक्षा का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर बने कंट्रोल रूम का जायजा लिया गया तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को चेक किया गया। साथ ही समस्त व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विभिन्न कक्षों का स्थलीय निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों को भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र से जुड़े समस्त स्टाफ को परीक्षा को निष्पक्ष, सुचारू एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपस्थित रहा।















