मुजफ्फरनगर में संगम का पवित्र जल वितरित,

मुजफ्फरनगर में अग्निशमन विभाग द्वारा प्रयागराज महाकुंभ संगम स्थल से लाए गए पवित्र जल का वितरण किया गया। यह जल पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर, शिव चौक और अन्य मुख्य चौराहों पर आमजन को उपलब्ध कराया गया।

हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ का समापन हुआ, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु संगम स्थल पर स्नान करने पहुंचे थे। जो नागरिक किसी कारणवश महाकुंभ नहीं जा सके, उन्हें संगम स्थल का पवित्र जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यह पहल की गई।

पुलिस विभाग और अग्निशमन व आपात सेवा विभाग लखनऊ के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रयागराज संगम से दो फायर टेंडर के माध्यम से लगभग तीन हजार लीटर पवित्र जल लाया गया। इस जल का वितरण पुलिस एवं फायर कर्मियों द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पवित्र जल प्राप्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts