सर्वर डाउन से किसानों को हुई परेशानी, ऋण वितरण और वसूली का कार्य प्रभावित

मालाखेड़ा। ग्राम सेवा सहकारी समिति पर सर्वर डाउन रहने के कारण ऋण वितरण और ऋण वसूली का कार्य बाधित हो गया, जिससे कई किसानों को बिना काम के वापस लौटना पड़ा। रीट परीक्षा की ऑनलाइन सूचना देने के कारण सर्वर पर अतिरिक्त भार रहा, जिससे प्रदेशभर में सहकारिता विभाग के अपेक्स बैंक के निर्देश पर संचालित सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से जुड़ी समितियों का कार्य प्रभावित हुआ।शुक्रवार को रीट परीक्षा के कारण सर्वर की गति धीमी रही, जिससे मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र सहित जिले की कई ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर ऋण वितरण और वसूली प्रभावित हुआ। प्रथम चरण में अल्पकालिक फसली ऋण के लिए किसानों का पंजीयन हो चुका था, लेकिन स्वीकृत राशि का मैसेज कई किसानों को नहीं मिला। इससे किसान शाम 5:30 बजे के बाद निराश होकर घर लौट गए।

जिला मुख्यालय पर ऋण वसूली को लेकर हुई बैठक में ऋण पर्यवेक्षक और ब्रांच मैनेजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। देर से ऑनलाइन स्वीकृति मिलने के कारण ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय पर किसान परेशान होते रहे। जमालपुर, ढाकपुरी, कलसाडा, बिजवाड़ नरूका, बडेर, भडकोल, बरखेड़ा और रतनगढ़ पाला सहित कई समितियों में ऋण वितरण और वसूली का कार्य चल रहा है।जमालपुर समिति पर किसान मुंशी राम सहित अन्य किसानों ने पंजीयन तो कर लिया, लेकिन उन्हें ऋण स्वीकृति का मैसेज नहीं मिला, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इस समस्या की जानकारी किसानों ने सहकारिता विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार को दी।सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक देवदास ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के सायंकालीन प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts