शुकतीर्थ गंगा घाट पर महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान, संतों का आशीर्वाद और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान और महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुकतीर्थ गंगा घाट पर अमृत स्नान एवं संत दर्शन का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और गंगा सेवा समिति के सचिव डॉ. महकार सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों ने अमृत स्नान किया।

अमृत स्नान के उपरांत संतों पर पुष्प वर्षा की गई और प्रसाद वितरण किया गया। गंगा घाट पर संत समाज का प्रतिनिधित्व स्वामी ओमानंद जी महाराज, तिलकधारी जी महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज और भक्ति भूषण जी महाराज ने किया। इस पुनीत आयोजन में योग साधना आश्रम बघरा से स्वामी यशवीर जी महाराज, मास्टर विजय सिंह और अन्य पूज्य संतों की उपस्थिति रही।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, गंगा सेवा समिति के सचिव डॉ. महकार सिंह और प्रेम शंकर मिश्रा ने पूज्य संतों की सेवा में सराहनीय कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, भोपा मंडल अध्यक्ष संजय कोरी, संभलहेड़ा मंडल अध्यक्ष अनुराज सिंह, भाजपा के ब्रजवीर सिंह, सतनाम सिंह, पंकज माहेश्वरी, वीरपाल सिंह और विनोद शर्मा भी अमृत स्नान में शामिल रहे।

श्रद्धालुओं के लिए स्नान की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts