बांग्लादेश : नाहिद इस्लाम ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

बांग्लादेश के सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम ने मंगलवार, 25 फरवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने मुख्य सलाहकार डॉ. मुहम्मद यूनुस को अपना इस्तीफा सौंपा।नाहिद इस्लाम, जो पिछले वर्ष तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता थे, ने कहा कि वह सरकार में रहने के बजाय सड़कों पर उतरकर सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं।उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि वह 28 फरवरी को ढाका के माणिक मिया एवेन्यू में एक रैली के दौरान नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts