जनता इंटर कॉलेज भोपा और एम एस इंटर कॉलेज मोरना, मुजफ्फरनगर में चल रही बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण उप जिलाधिकारी जानसठ ने किया। यह निरीक्षण जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश में किया गया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के स्टाफ को सख्ती से निर्देशित किया कि परीक्षा को नकलविहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए।















