मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा में मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप 2024-25 के विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, महामंडलेश्वर पं. संजीव शंकर, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह, धनपाल सिंह, अशोक कुमार (चेयरमैन), सुभाष प्रजापति, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, कृष्णपाल सिंह, नीरज गौतम (पूर्व प्रधान जडौदा) और मार्शल आर्ट कोच राखी सूर्यदेव ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें छात्रों व छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 125 प्रतिभागियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो सब-जूनियर भार वर्ग में अलीना, मानवी, अवनी, शिवांश शुक्रालिया, हेमंत और उज्जवल ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि काव्या, आरूषी, वैष्णवी, नक्ष, वंश, अब्दुल समद और अक्षित ने सिल्वर मेडल जीता।
जूनियर भार वर्ग में वंशिका, अक्षिता, सोनाक्षी, हरि, रिहान, वंश और तालिब राव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वहीं अवनी, विनायका, अनन्या, नक्ष, आतिफ और मोहम्मद असद ने सिल्वर मेडल जीता। कांस्य पदक के लिए मोमीन, नवजोत, अब्दुल समद, नैतिक, मरयम, ईशा, दीपांशी और सृष्टि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में अलीना, विधि, सोनाक्षी, दृश्यम, कृष्णा और वंश ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि ईशा, दीपांशी, नीशू पाल, शयान, उमंग और अभिजीत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कांस्य पदक के लिए सृष्टि, आरूषी, विनायका, आश्विका, आहिल, नवजोत और नैतिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर भार वर्ग में प्रियांशी धीमान, नंदिनी, मावनी पाल, समद और सावन कुमार ने गोल्ड मेडल जीते।















