भारतीय संस्कृति बचाने के लिए श्रीराम कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन, माफीनामे की मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में को श्रीराम कॉलेज परिसर में भारतीय संस्कृति और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए धरना दिया गया और बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इससे पहले, सुबह कॉलेज परिसर में जुटे लोगों ने 11 पंडितों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर कॉलेज के दूषित वातावरण और प्रबंधन व प्रशासन की कथित अश्लील मानसिकता के शुद्धिकरण के लिए प्रार्थना की। साथ ही, प्रशासन से इस मामले में समाज की भावना और रोष को देखते हुए कार्यवाही करने की मांग उठाई गई।

मनीष चौधरी ने आरोप लगाया कि श्रीराम कॉलेज लगातार भारतीय संस्कृति और समाज को अपमानित कर रहा है तथा अश्लीलता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हाल ही में वार्षिकोत्सव के दौरान कॉलेज प्रबंधन एवं प्रशासन द्वारा कलाकारों और छात्राओं के माध्यम से कथित रूप से अश्लील नृत्य कराए गए, जिससे समाज को कलंकित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में किन्नर समाज को भी अपमानित किया गया, जो शिक्षा के मंदिर जैसे स्थान पर पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इस प्रकार की गतिविधियों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सभ्यता से भटकाकर अश्लीलता की ओर धकेला जा रहा है।

संस्था ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन कोई कदम न उठाए जाने के कारण पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और फिर बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया। मनीष चौधरी ने चेतावनी दी कि जब तक श्रीराम कॉलेज प्रबंधन सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी नहीं करता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते रोष के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने कोई खेद व्यक्त नहीं किया, जिससे उनकी कथित असामाजिक और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाली मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने मांग की कि कॉलेज प्रबंधन को नृत्य के नाम पर अश्लीलता और नग्नता के लिए समाज से माफी मांगनी चाहिए और शिक्षा विभाग व प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। अन्यथा, आंदोलन को और भी बड़ा किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान केपी चौधरी, भारतवीर सिंह, गुरदास सिंह, चौ. किरणपाल सिंह, जयेदव पंवार, प्रमोद कुमार खेडी, जयवीर बालियान, पुष्पेंद्र विश्नोई, शैलेन्द्र मलिक, आदित्य राणा, रामबीर सिंह राणा, योगेंद्र कुमार, पंडित बृजेश दुबे, विनेश दुबे, रामचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग और युवा मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts