मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 83 जोड़ों का विवाह संपन्न

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तहसील सदर के विकास खंड सदर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत 83 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 16 जोड़े मोरना, 10 जानसठ, 28 सदर, 16 खतौली, 4 नगर पंचायत जानसठ और 9 नगर पालिका मुजफ्फरनगर से शामिल हुए। इनमें 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह और 58 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि वीरपाल निर्वाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में वीरपाल निर्वाल ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा गरीब बेटियों के विवाह पर 51,000 रुपए खर्च किए जाते हैं। इसमें 35,000 रुपए वधू के खाते में भेजे जाते हैं और 10,000 रुपए सामग्री पर खर्च किए जाते हैं। वधू को शादी का जोड़ा, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, वर के लिए पैंट-शर्ट का कपड़ा, सहेरा, मुकुट, गमछा, 51 बर्तनों का डिनर सेट, प्रेशर कुकर और ट्रॉली बैग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीरपाल निर्वाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों को निभाते हुए सुखमय दांपत्य जीवन व्यतीत करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, चाहे वह कृषि, औद्योगिक या शिक्षा क्षेत्र से संबंधित हो। सरकार निरंतर समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है और पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इस विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, विकास खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts