बुढ़ाना स्थित मेपल्स एकेडमी में इस वर्ष भी ‘स्प्रिंग एट मेपल्स’ का आयोजन धूमधाम से किया गया, जो कि हर वर्ष की तरह अभिभावकों के दिलों पर छा गया। इस वार्षिक महोत्सव का सभी को बेसब्री से इंतजार था, और यह आयोजन फिर से हमारे बीच प्रस्तुत हुआ। आयोजन की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव गर्ग, प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा और उप प्राचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव द्वारा माता सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई।
इस आयोजन में अभिभावकों का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया, जहां एक ओर वे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते दिखे, वहीं दूसरी ओर खेलों में भी भाग लिया। अभिभावकों ने बताया कि यह आयोजन उन्हें साल में एक बार आने वाली दिवाली की तरह लगता है, और हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। बच्चों ने कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, टार्जन स्विंग जैसे खेलों में हिस्सा लिया और खुश दिखे।
विद्यालय की सजावट और शिक्षकों की मेहनत की अभिभावकों ने सराहना की। नन्हे बच्चों का नृत्य प्रदर्शन इस आयोजन का आकर्षण था, जिसमें बच्चों ने ‘चक धूम-धूम’, ‘मेरा जूता है जापानी’ जैसे गानों पर डांस किया। इसके अलावा, विभिन्न विभागों जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, खेल, कला, और योग, स्केटिंग, मार्शल आर्ट्स जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन के अंतिम चरण में लकी ड्रा के माध्यम से विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। डॉ. गरिमा वर्मा और श्री क्षितिज श्रीवास्तव ने अभिभावकों से कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय और अभिभावकों के रिश्ते और मजबूत होते हैं और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर मिलता है।















