शामली थानाभवन । नये सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान मजदूर सगंठन ने बजाज शूगर मिल के वी पी ,एवं गन्ना महा प्रबंधक से तथा भाकियू के पदाधिकारियों ने गन्ना समिति के सचिव का घेराव कर गन्ना भुगतान करने की मांग की किसानो ने किसान सघर्ष समिति का गठन कर सघर्ष को तेज करने की धार दी बुघवार को ग्राम कैडी मे सघर्ष समिति की बैठक मे आन्दोलन की रुप रेखा तैयार कर गन्ना भुगतान के लिये आन्दोलन किया जायेगा मगंलवार को किसान मजदूर सगंठन के जिला अध्यक्ष सुरेश पाल सिहं पुण्डीर के नेतृत्व मे किसानो का एक प्रतिनिधी मण्डल शूगर मिल के वी पी जानेन्द्र वीर सिंह, गन्ना महाप्रवंधक लेखराज सिंह से मिला किसानो की मांग थी किसानो को नवम्बर तथा दिसम्बर माह का गन्ना भुगतान अविलम्ब किया जाये जब मिल ने चीनी विक्रय कर ली तो किसानो का गन्ने का भुगतान क्यो नही किया मिल किसानो को पांच दिन का भुगतान कर रहा है अभी तक 20नवम्बर तक का भुगतान किया गया है किसानों को मिल 15दिन का एक साथ भुगतान करे किसानो की बात सुन मिल के वी पी ने दस दिन का भुगतान करने का आश्वासन दिया किसानो ने चेतावनी दी मार्च मे मिल बन्द हो जायेगा कुल बीस दिन का गन्ना भुगतान किया गया है इस स्थिति मे किसान की माली हालात खराब हो गई है सगंढन ने चेतावनी दी यदि शीघ्र नवम्बर दिसम्बर का भुगतान नही किया गया तो सगंठन बडे स्तर पर आन्दोलन करेगा प्रतिनिधि मण्डल मे दफेदार सिंह इन्द्रपाल सतेन्द्र सिंह नरेश तोमर शहजाद पुण्डीर नरेश प्रधान देशपाल आदि मौजूद रहे दुसरी और भाकियू के जिला महासचिव धीरज राणा कें नेत्तत्व एक प्रतिनिधी मण्डल गन्ना समिति कार्यलय मे गन्ना समिति सचिव से मिले तथा गन्ना भुगतान न होने परं मिल के विरुध न्यायिक कारवाई की मांग करने पर गन्ना सचिव पुष्कर राजवंशी ने किसानों को आश्वस्त किया समिति किसानो की है उच्चधिकारियों से वार्ता कर न्यार्यायक कारवाई भी की जायेगी इस अवसर पर किसानो ने किसान सघर्ष समिति का गठन कर सभी किसान सगंठनों से आहवान किया किसानो के हित मे सभी बुघवार को गांव कैडी पंहुचे सयुक्त रुप से निर्णय लेकर मिल के विरोध मे भुगतान प्राप्ती तक सघर्ष आन्दोलन की रुप रेखा तैयार कर आन्दोलन करगे इस अवसर पर लवी राणा सतीश राणा प्रेम सिंह सन्दीप कुमार देवेन्द्र राणा धीरज राणा आदि किसान मौजूद रहे।















