झोटवाड़ा थाना इलाके में फ्लिपकार्ट के ऑफिस पर कलेक्शन लेने आए कलेक्शन एजेंट पीयूष गोयल पर हमला कर 4.80 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। कलेक्शन लेकर बाहर निकलते समय एक कार से आए 5-6 लोगों ने डकेती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए डकेती में शामिल तीन अभियुक्तों को पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 18 साल का विजय सेन, 20 साल का राजेंद्र और 24 साल का राजेंद्र उर्फ राजवीर शामिल हैं। इनमें से विजय सेन और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजेंद्र उर्फ राजवीर की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।















