अलवर: बारात की कार की टक्कर से 4 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल,

अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बारात के साथ चल रही एक कार ने चार वर्षीय बालिका को कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी दुर्गेश भिवाड़ी में एक कंपनी में मजदूरी करता है। बीती रात उसकी बेटी सोनाली किराए के कमरे के पास स्थित एक परचून की दुकान पर गई थी, तभी वहां से गुजर रही बारात में शामिल एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची का सिर कार के अगले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग उसे तुरंत भिवाड़ी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलवर रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत था और उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए यह दुर्घटना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts