सिरोही: ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जावाल में खाद्य दुकानों का निरीक्षण, नमूनीकरण जारी

सिरोही में राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के दिशा-निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जारी अभियान ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार‘ के तहत जावाल में खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावटियों के खिलाफ यह अभियान चला रखा है।

जिले के नव नियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत एवं धर्मवीर द्वारा जावाल में निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया गया, जिसमें मैसर्स महादेव किराना स्टोर से सरसों तेल, मिर्ची, सूजी और घी के नमूने तथा मां जगदम्बा किराना स्टोर से विभिन्न ब्रांड के घी के नमूने एकत्र कर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, जयपुर भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सभी खाद्य व्यापारियों को अनिवार्य रूप से खाद्य लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, विक्रेताओं को साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध खाद्य पदार्थों का विक्रय करने और खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने के निर्देश दिए गए। नमूनों की जांच के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफ.एस.एस. एक्ट) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts