अनुपम खेर के हाथ एक और फिल्म लगी है। वे साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ इसमें काम करेंगे। यह जानकारी खुद अनुपम खेर ने साझा की है। मूल रूप से साउथ की इस फिल्म को मैत्री मूवीज के बैनर तले बनाया जाएगा।
बोले- भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ के साथ फिल्म
अनुपम खेर ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रभास के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, ‘अनाउंसमेंट: यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ है! फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इस फिल्म को बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक हनु राव राघवपुडी निर्देशित करेंगे’।
कमाल की कहानी’
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, ‘इस फिल्म को मैत्री मूवीज के शानदार निर्माताओं की टीम बनाएगी। कमाल की कहानी है!! और क्या चाहिए लाइफ में दोस्तों! जय हो’! अनुपम खेर के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।















