मुजफ्फरनगर: रविदास जयंती को लेकर शांति व्यवस्था हेतु पीस कमेटी बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर में आगामी रविदास जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए 10 फरवरी 2025 को थाना बुढ़ाना में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि उनकी पुष्टि उच्च अधिकारियों से करें। साथ ही, यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे या कोई आपराधिक गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, गलत या अशोभनीय पोस्ट साझा करने से बचें और कानून-व्यवस्था का पालन करें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts