रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में देवनारायण जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित देवनारायण मंदिर पर तीसरी बार भगवान देवनारायण जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः नौ बजे से भजन कीर्तन के साथ हुई, जिसके बाद महिला कलाकारों ने रागिनीयां प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश गुर्जर, सतीश गुर्जर, और अन्य विशिष्ट अतिथियों को देवनारायण युवा विकास समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण और साफा बांधकर स्वागत किया। समाजसेवियों ने भगवान देवनारायण की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान रागिनी और भंडारा कार्यक्रम शाम तक जारी रहे, जिससे क्षेत्रीय लोग और धर्म प्रेमी विशेष रूप से लाभान्वित हुए।















