आगरा: थाना लोहा मंडी पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग का किया भंडाफोड़,

थाना लोहा मंडी पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम ने एसीपी लोहा मंडी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरानी गैंग के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपी घायल हो गए।


इनके कब्जे से ₹26,000 कैश, ज्वैलरी, यूपी पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड, एक कार और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी थाना लोहा मंडी क्षेत्र में टप्पेबाजी की दो घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।
टीम की इस सराहनीय कार्रवाई पर डीसीपी सिटी ने ₹15,000 का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts