औरैया : गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

औरैया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा फहराया गया। फफूद रोड स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर विद्यालय में भाजपा नेता अवधेश भदोरिया ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे का सम्मान किया और भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शिवम पाल, विकास सक्सेना, आशु भदोरिया सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

इसके अलावा पोरवाल रेजिडेंशियल स्कूल, गोपाल इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज और गंगाराम बजाज इंटर कॉलेज में भी बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय और प्राथमिक विद्यालयों में भी ध्वजारोहण का आयोजन हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts