बुढ़ाना जमीयत उलमा-ए-हिंद के हिंडन नदी पुल के समीप स्थित कार्यालय ‘क़ासमी मन्ज़िल’ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा रोहन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष हाफिज मुहम्मद अल्लाह मेहर सिद्दीकी ने लोकतंत्र की खूबसूरती पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि और जिला मीडिया प्रभारी मौ. आसिफ कुरैशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी देशवासियों के लिए गर्व का पर्व है, जिसमें लोकतंत्र के माध्यम से नागरिकों को अधिकार प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में हाफिज तहसीन, मौ. आसिफ कुरैशी, तौसीफ राही, एहतेशाम उल हक़ सिद्दीकी, जावेद राणा, नवेद भाई, मुफ़्ती यामीन क़ासमी, इरशाद सलमानी, क़ारी नदीम, क़ारी अब्दुर्रहमान, मास्टर मौ. उमर, अरशद शाहिद कुरैशी, साजिद कुरैशी, नसीम अंसारी, इसरार नगर अध्यक्ष भाकियू, राशिद राणा, मास्टर मुनीर, रोजुद्दीन अंसारी, मोहर्रम अली, अनवार मलिक, इस्लाम सैफी, अब्बास, हाफिज इस्राईल, अशरफ़ कुरैशी, हाफिज अब्दुल गफ्फार, तनवीर कुरैशी, मौलाना महबूब, डॉ. फरागत राणा, इस्लाम मंसूरी, वाहिद मंसूरी, हाफिज कामिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।















