बुढाना के प्रतिष्ठित हरनंदेश्वर धाम मंदिर में अयोध्या में भगवान रामलला की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर भव्य भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सोनू कश्यप ने फीता काटकर किया और प्रभु श्रीराम का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अनिल कश्यप, गुल्लू कश्यप, पिंकल कश्यप, गौरव जैन, सुभाष कश्यप, डॉ. शेखर कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने भक्तों में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना दिया।















