मुजफ्फरनगर : गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विभागवार जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गईं।

उन्होंने नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस से पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं और नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:प्रातः 8:30 बजे: प्रभात फेरी (टाउन हॉल से अंसारी रोड, शिव चौक होते हुए समाप्त)।प्रातः 8:30 बजे: दौड़ प्रतियोगिता (स्टेडियम में)।प्रातः 8:30 बजे: सभी सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन, संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण और राष्ट्रीय गान।प्रातः 9:30 बजे: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण और परेड की सलामी।प्रातः 10:00 बजे: शिक्षण संस्थानों में ध्वज फहराना, खेल-कूद और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन।प्रातः 11:00 बजे: जिला कारागार और अस्पताल में बंदियों और मरीजों को फल वितरण।दोपहर 12:00 बजे: मार्च पास्ट जिसमें पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड, स्काउट, गाइड, स्कूल बैंड और विभिन्न विभागों की झांकियां शामिल होंगी। मार्चपास्ट पुलिस लाइन से शुरू होकर अंसारी रोड, सरवट रोड, शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर समाप्त होगा।अपराह्न 1:30 बजे: कुष्ठ आश्रम में फल वितरण।अपराह्न 3:30 बजे: नगर पालिका परिषद मैदान में आम सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts