बागपत : तालाब की भूमि पर कब्जे के आरोप में जुर्माना, बैंक खाते सील पीड़ितों ने की कार्रवाई की मांग

बागपत। सुन्हेडा गांव के 20 लोगों पर तालाब की भूमि पर कब्जा दिखाकर जुर्माना लगाने और बैंक खाते सील करने का आरोप है। पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सांसद व अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।

गांववासियों का कहना है कि कोरोना काल से पहले ग्राम प्रधान ने कानूगो और पटवारी के साथ मिलकर झूठे दस्तावेज तैयार कर तालाब पर कब्जा दिखा दिया। आरोप है कि एसडीएम और तहसीलदार ने कुछ लोगों पर जुर्माना लगाकर उनके बैंक खाते सील कर दिए।पीड़ितों ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराने और अगर कब्जा पाया जाए, तो उसे तुरंत खाली कराने का प्रस्ताव दिया। साथ ही, उन्होंने बैंक खाते चालू करने और जुर्माना माफ करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रणबीर, हरपाल सिंह, विनोद, शीलू, गोवर्धन, बाबूराम, कृष्णपाल, जसवीर, महावीर, देशपाल, रामकुमार, सचिन आदि शामिल थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts