बागपत में जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय के पास सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन वीर नारियां नीरज और नीतू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर ए.एस. बैंस, सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन बागपत, मेजर मंजू बहुगुणा, मेजर संजय श्रीवास्तव और एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी की उपस्थिति रही।आज से यह कैंटीन सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सुचारू रूप से सेवा प्रदान करेगी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने एसडीएम से कैंटीन के सामने लाइट, स्टाफ के लिए आवासीय व्यवस्था, दूसरी बिल्डिंग की मरम्मत और रात में चौकीदार की व्यवस्था की मांग की। एसडीएम ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बडौत ब्लॉक के नेतृत्व में जिला सैनिक संगठन ने जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। मेरठ से आई टीम और अन्य गणमान्य पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने इसे संगठन की मेहनत का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी। एडवोकेट गजेंद्र सिंह महासचिव ने कार्यक्रम संचालन में मेरठ की टीम और जिले के सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया।















