औरैया : लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल,

औरैया : बिधूना में लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले लेखपालों ने शनिवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें 5 सूत्रीय मांगों के समाधान की अपील की गई थी। इसके जवाब में प्रशासन ने सोमवार की देर शाम तहसील के 8 लेखपालों और एक राजस्व निरीक्षक का अन्य तहसीलों में स्थानांतरण कर दिया। स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों में लेखपाल संघ के उपशाखा के पदाधिकारी भी शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से लेखपालों में आक्रोश फैल गया है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष योगेश शाक्य ने इसे नियमविरुद्ध बताया और प्रशासन पर षड्यंत्र का आरोप लगाया। इस हड़ताल को अमीन संघ ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया है। लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, वे हड़ताल जारी रखेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts