मुजफ्फरनगर : राधा गोविंद मंदिर में आयोजित हुआ मां शाकुम्भरी देवी का जन्मोत्सव,

मुजफ्फरनगर के नई मंडी पटेलनगर स्थित राधा गोविन्द मंदिर नागोवाला में मां शाकुम्भरी देवी के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ कमाया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, भाजपा नेता विकल्प जैन, वैभव जैन, राकेश आदि ने माता की आरती की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित अमित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाजसेवी मनीष चौधरी ने इस अवसर पर सभी को माता रानी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts