कठूमर में महिला एवं बाल विकास कर्मियों की चेतावनी रैली की तैयारी

अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की आम सभा कठूमर के एक निजी मैरिज होम में संपन्न हुई। सभा में आगामी 21 जनवरी को जयपुर में आयोजित चेतावनी रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रीना मीणा घेहरी ने बताया कि प्रदेश संस्थापक संरक्षक छोटी लाल बुनकर ने सभा के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कार्यकर्ताओं को ₹13,000 और सहायिकाओं को ₹6,500 देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है।

चेतावनी रैली में नियमित राज्य कर्मचारी बनाए जाने और न्यूनतम मानदेय को भारत सरकार की न्यूनतम मजदूरी ₹21,000 के बराबर करने की मांग उठाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत यादव, जिला अध्यक्ष ललतेश शर्मा, नपाध्यक्ष शेर सिंह मीणा, प्रेम देवी, राजेश कुमार, पिस्ता कप्तान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts