महाकुंभ 2025: प्रयागराज में आस्था का महासंगम शुरू, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवाएं

आस्था, संस्कृति और एकता का महासंगम पर्व महाकुंभ मेला 2025 तीर्थराज प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो गया है और 26 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 45 दिनों तक जारी रहेगा। महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम त्रिवेणी पर डुबकी लगाने पहुंचे हैं। अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगास्नान कर पाप मोक्ष की कामना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष गाड़ियों का संचालन किया है। इटावा से कानपुर तक चलने वाली मेमो ट्रेन का विस्तार अब फतेहपुर तक किया गया है, जबकि शिकोहाबाद से चलने वाली मेमो ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक किया गया है। मेमो ट्रेन संख्या 64604 इटावा से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और फतेहपुर 10:30 बजे पहुंचेगी, जबकि शिकोहाबाद से चलने वाली मेमो ट्रेन संख्या 64632 सुबह 5:52 बजे रवाना होगी और प्रयागराज पहुंचेगी। इन ट्रेनों के विस्तार से श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में बड़ी सुविधा होगी और वे आसानी से स्नान कर सकेंगे। इस कदम से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts